बेरोजगार युवाओं को बनाएं आत्मनिर्भर: जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल

Share This

इटावा, 23 मई 2026। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कौशल प्रशिक्षण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसएसडीएफ (SSDF), प्रवीण योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और प्रशिक्षार्थियों के रोजगार पर विशेष जोर दिया।

बैठक में बताया गया कि एसएसडीएफ योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत निजी क्षेत्र में 513 युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके सापेक्ष 496 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन युवाओं का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है, उन्हें शीघ्र रोजगार से जोड़ा जाए ताकि प्रशिक्षण का वास्तविक लाभ उन्हें मिल सके।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कुछ प्रशिक्षण प्रदाताओं की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लाट श्री बालकराम संस्थान द्वारा 108 युवाओं को प्रशिक्षण दिए जाने के बावजूद किसी को रोजगार नहीं मिला, जबकि श्री दत्त सेवा संस्थान ने 81 युवाओं को प्रशिक्षण दिया लेकिन रोजगार दिलाने में पूरी तरह विफल रहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसा प्रशिक्षण, जो युवाओं को रोजगार उपलब्ध न करा सके, उसका कोई औचित्य नहीं है। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार योग्य बनाना होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों और प्रशिक्षण प्रदाताओं को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा युवाओं को तकनीकी और व्यवहारिक कौशल से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि कौशल प्रशिक्षण तभी सार्थक होगा जब प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हों।

राजकीय प्रशिक्षण संस्थानों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (GITI) के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि पाठ्यक्रमों को विद्यार्थियों की आवश्यकता और रुचि के अनुरूप तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि बदलते समय और रोजगार बाजार की मांग के अनुसार पाठ्यक्रमों में आवश्यक संशोधन और कस्टमाइजेशन किया जाना चाहिए, ताकि युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा मिल सके।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार हैं, इसलिए उनकी रुचि, क्षमता और मानसिक स्तर का आकलन कर उन्हें उपयोगी कौशल उपलब्ध कराया जाए। कौशल प्रशिक्षण ऐसा हो जो युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाए और उन्हें रोजगार प्राप्त करने में सक्षम बनाए।

प्रवीण योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जीजीआईसी और जीआईसी के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि विद्यालयी शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को स्किल आधारित प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि कई छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट के बाद उच्च शिक्षा जारी नहीं रख पाते, ऐसे में कौशल प्रशिक्षण उनके लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खोल सकता है।

जिलाधिकारी ने वर्तमान समय में डिजिटल स्किल, डेटा प्रबंधन एवं एक्सेल प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को इन विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण अवश्य दिया जाए। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षकों की नियुक्ति और ऑनलाइन स्किल कोर्सेज को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों और महाविद्यालयों में ऑनलाइन माध्यम से कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने पर बल दिया।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को कौशलयुक्त बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब विद्यार्थी विद्यालय और महाविद्यालयों से बाहर निकलें तो वे स्किल्ड हों, न कि अनस्किल्ड। इसके लिए सभी संबंधित विभागों और संस्थानों को गंभीरता, गुणवत्ता और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा।

बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा, जिला कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी, जीजीआईसी एवं जीआईसी के प्रधानाचार्य तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...