सांसद जितेंद्र दोहरे की पहल से यमुना पार के गांवों में जगी नई उम्मीद

Share This

जितेंद्र कुमार दोहरे ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि क्षेत्र की जनता की समस्याएं उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। जनपद इटावा के ब्लॉक महेवा स्थित यमुना नदी के अंदावा घाट पर वर्तमान पीपा पुल (पोंटून ब्रिज) के स्थान पर स्थायी दीर्घ सेतु (पक्का पुल) निर्माण की मांग को लेकर सांसद ने जिलाधिकारी इटावा को पत्र लिखकर वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में इसे शामिल किए जाने की जोरदार अनुशंसा की है।

सांसद द्वारा उठाया गया यह कदम क्षेत्रवासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अंदावा से नौगवां-चकरनगर मार्ग पर पक्का पुल बनने से लगभग डेढ़ लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में वर्षा ऋतु के दौरान पीपा पुल हट जाने से ग्रामीणों को नाव के सहारे आवागमन करना पड़ता है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सांसद जितेंद्र दोहरे ने इस समस्या को गंभीरता से समझते हुए स्थायी समाधान की दिशा में पहल की है।

क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि पक्का पुल बनने से चकरनगर और महेवा ब्लॉक के बीच की दूरी कम होगी, जिससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी। ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बड़ा लाभ पहुंचेगा।

इस पहल को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि “सच्चा जनप्रतिनिधि वही होता है जो जनता के दर्द को अपनी प्राथमिकता बनाए। अंदावा घाट पर पक्के पुल की मांग को मजबूती से उठाना सांसद जी की दूरदर्शी और विकासपरक सोच का जीवंत उदाहरण है।”

जनता ने सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे के इस जनहितैषी और ऐतिहासिक प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम आने वाले समय में क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखेगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...