नगर निकाय उप निर्वाचन की समय सारिणी जारी, वार्ड 40 उर्दू मोहल्ला में होगा चुनाव

Share This

 जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय) शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की अधिसूचना संख्या 77/रा०नि०आ०-4/न०नि०/44-25/2026 दिनांक 07 अप्रैल 2026 के क्रम में जनपद में नगर निकाय के रिक्त सदस्य पद पर उप निर्वाचन कराए जाने की समय सारिणी घोषित कर दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार नगरपालिका परिषद इटावा के वार्ड संख्या 40 (उर्दू मोहल्ला) के पिछड़ा वर्ग आरक्षित सदस्य पद पर उप निर्वाचन कराया जाएगा, बशर्ते कि यह पद किसी माननीय न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित न हो।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति 10 अप्रैल 2026 से 16 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक की जाएगी। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी।

इसी प्रकार अभ्यर्थन वापसी की तिथि 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित की गई है, जबकि प्रतीक आवंटन 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से कार्य समाप्ति तक किया जाएगा।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदान 05 मई 2026 (मंगलवार) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक संपन्न कराया जाएगा, जबकि मतगणना 07 मई 2026 (गुरुवार) को प्रातः 8 बजे से कार्य समाप्ति तक जिला मुख्यालय पर कराई जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 10 अप्रैल 2026 को सार्वजनिक नोटिस जारी किया जाएगा, जिसकी प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) को भेजी जाएगी। नोटिस जारी होने के साथ ही नामांकन पत्रों का विक्रय भी प्रारंभ हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की प्राप्ति, संवीक्षा, अभ्यर्थन वापसी एवं प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया अपर जिलाधिकारी कक्ष संख्या-4, कलेक्ट्रेट इटावा में संपन्न कराई जाएगी, जबकि मतगणना जिला मुख्यालय पर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा कराई जाएगी।

सभी निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निर्वाचन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराएं तथा इसकी प्रतियां संबंधित कार्यालयों और नगरीय निकाय के सूचना पट्टों पर भी प्रदर्शित करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह उप निर्वाचन उत्तर प्रदेश नगर पालिका (सदस्यों, पार्षदों, अध्यक्षों और महापौरों का निर्वाचन) नियमावली, 2010 के प्रावधानों के अनुसार संपन्न कराया जाएगा। साथ ही निर्वाचन कार्यक्रम के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्यवाही की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...