वार्ता की आस में आज निराश लौटे माध्यमिक शिक्षक

Share This

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद इटावा के पीड़ित शिक्षकों एवं कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण को लेकर प्रस्तावित वार्ता आज नहीं हो सकी, जिससे शिक्षक संगठन के प्रतिनिधि निराश होकर लौट गए।

जिला संगठन की ओर से पूर्व में 27 बिंदुओं का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को सौंपा गया था। इसी ज्ञापन पर चर्चा और समस्याओं के समाधान के लिए विभाग द्वारा आज 07 अप्रैल को शाम 3 बजे का समय निर्धारित किया गया था। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक तथा लेखाधिकारी (माध्यमिक) दोनों की उपस्थिति में वार्ता प्रस्तावित थी।

हालांकि अपरिहार्य कारणों से निर्धारित समय पर लेखाधिकारी की अनुपस्थिति के कारण संगठन और विभाग के बीच वार्ता नहीं हो पाई। इसके चलते शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों और उपस्थित शिक्षकों को बिना चर्चा के ही वापस लौटना पड़ा।

इस संबंध में जिला संगठन ने जिला विद्यालय निरीक्षक से पुनः अनुरोध किया है कि दोनों अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति में वार्ता के लिए नई तिथि निर्धारित की जाए। संगठन ने आग्रह किया है कि आपसी सहमति से जल्द ही सुविधानुसार नई तिथि तय कर संगठन को अवगत कराया जाए, ताकि शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर प्रभावी चर्चा हो सके।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी आश्वासन दिया कि जल्द ही अगली तिथि तय कर संगठन को सूचित किया जाएगा। नई तिथि की जानकारी मिलते ही सभी पीड़ित शिक्षक साथियों को समय से सूचना दे दी जाएगी।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी तय किया कि प्रांतीय नेतृत्व से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपदीय समस्याओं के साथ-साथ प्रांतीय स्तर से जुड़े मुद्दों का ज्ञापन, जिसे 10 अप्रैल को दिया जाना प्रस्तावित है, उसे भी वार्ता के समय ही सौंपा जाएगा।

इस निर्णय पर उपस्थित शिक्षकों और कार्यकारिणी सदस्यों के बीच सर्वसम्मति बनी। यह जानकारी जिलामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से मीडिया को दी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...