विकास भवन में औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई

Share This

विकास भवन में गुरुवार को प्रातः 10:10 बजे मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने विभिन्न विभागों/कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनुपस्थिति तथा विलंब से उपस्थिति की स्थिति सामने आई, जिसे कार्यालयीय अनुशासन की दृष्टि से अत्यंत गंभीर माना गया।

निरीक्षण के समय लोकपाल मनरेगा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं सहायक अभियंता (लघु सिंचाई) सहित कई अधिकारी अपने कार्यालय कक्षों में अनुपस्थित पाए गए। वहीं जिला विकास अधिकारी कार्यालय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय तथा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय समेत अन्य विभागों में भी अनेक कर्मचारी अनुपस्थित या देरी से उपस्थित मिले।

विशेष रूप से फैमिली आईडी हेल्पडेस्क पर तैनात कार्मिकों की अनुपस्थिति को गंभीर लापरवाही माना गया, जिससे आमजन को मिलने वाली सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। यह स्थिति शासन के स्पष्ट निर्देशों की अवहेलना को दर्शाती है।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि शासन द्वारा निर्धारित प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति एवं शिकायत निस्तारण संबंधी निर्देशों का समुचित पालन नहीं किया जा रहा है।

इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को चेतावनी जारी की और निर्देशित किया कि वे समय से कार्यालय में उपस्थित रहना सुनिश्चित करें तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कार्य निष्पादन पर प्रभावी नियंत्रण रखें।

साथ ही निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मचारियों का 02 अप्रैल 2026 का वेतन/मानदेय अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है और उनसे तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...