रक्षा मंत्रालय ने 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का किया पूरा उपयोग, आधुनिकीकरण को मिली गति

Share This

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रक्षा सेवाओं हेतु उपलब्ध कराए गए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत परिव्यय का पूर्ण उपयोग कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में पूंजीगत बजट के पूर्ण उपयोग की उपलब्धि की निरंतरता है।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान एमओडी (नागरिक) पेंशन सहित कुल रक्षा बजट का उपयोग अंतिम आवंटन की तुलना में 99.62 प्रतिशत रहा। पूंजीगत व्यय के लिए प्रारंभिक आवंटन 1.80 लाख करोड़ रुपये था, जिसे वित्त मंत्रालय ने व्यय की तेज प्रगति और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ी आवश्यकताओं को देखते हुए बढ़ाया।

इस पूंजीगत व्यय का बड़ा हिस्सा विमानों और एयरो इंजनों के अधिग्रहण पर खर्च किया गया, जबकि इसके बाद भूमि प्रणालियों, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरणों, हथियारों, जहाज निर्माण, विमानन सामग्री और प्रक्षेपास्त्रों पर निवेश किया गया।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह निवेश न केवल सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण में सहायक होगा, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास को भी बढ़ावा देगा। साथ ही, यह पूंजी निर्माण और रोजगार सृजन के माध्यम से देश की आर्थिक वृद्धि को भी मजबूती प्रदान करेगा।

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा मंत्रालय ने 109 प्रस्तावों के लिए ‘आवश्यकता की स्वीकृति’ (एओएन) प्रदान की, जिनकी कुल राशि 6.81 लाख करोड़ रुपये है। इसके मुकाबले वित्त वर्ष 2024-25 में 56 प्रस्तावों को 1.76 लाख करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई थी। इसके अलावा, वर्ष 2025-26 में 503 प्रस्तावों के लिए 2.28 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत खरीद अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए गए।

आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पूंजीगत मद के तहत 2.19 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है। यह बढ़ा हुआ बजट देश के सशस्त्र बलों को और अधिक सशक्त और आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...