एमएसपी पर दलहन-तिलहन की रिकॉर्ड खरीद को मंजूरी, लाखों किसानों को मिलेगा लाभ

Share This

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में रबी सीजन 2025-26 के दौरान दलहन एवं तिलहन फसलों की रिकॉर्ड मात्रा को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने के लिए राज्य सरकारों के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। यह खरीद मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत की जाएगी, जिससे लाखों किसानों को अपनी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित होगा और उन्हें औने-पौने दाम पर फसल बेचने की मजबूरी से राहत मिलेगी।

हरियाणा के लिए मंजूर प्रस्ताव के तहत रबी 2026 सीजन में 13,082 मीट्रिक टन चना और 3,60,528 मीट्रिक टन सरसों की एमएसपी पर खरीद की अनुमति दी गई है। इन स्वीकृतियों का कुल एमएसपी मूल्य 2,312.12 करोड़ रुपये से अधिक है, जिससे राज्य के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

उत्तर प्रदेश में पीएसएस के तहत 2,24,000 मीट्रिक टन चने की खरीद को मंजूरी दी गई है, जिसका एमएसपी मूल्य 1,316 करोड़ रुपये है। वहीं, मसूर के लिए 6,77,000 मीट्रिक टन (100 प्रतिशत मांग) को स्वीकृति दी गई है, जिस पर 70,000 रुपये प्रति मीट्रिक टन की दर से 4,739 करोड़ रुपये का एमएसपी मूल्य निर्धारित होगा। इसके अलावा 5,30,000 मीट्रिक टन सरसों की खरीद 62,000 रुपये प्रति मीट्रिक टन की दर से की जाएगी, जिसका कुल मूल्य 3,286 करोड़ रुपये होगा।

कर्नाटक में रबी 2025-26 सीजन के दौरान कुसुम (सैफ्लावर) फसल के लिए 6,923 मीट्रिक टन की मात्रा को एमएसपी पर खरीदने की मंजूरी दी गई है। यह राज्य द्वारा प्रस्तावित कुल मात्रा का 25 प्रतिशत है। वर्ष 2025-26 के लिए कुसुम का एमएसपी 65,400 रुपये प्रति मीट्रिक टन तय किया गया है, जिससे कुल 45.27 करोड़ रुपये का मूल्य बनेगा।

इन स्वीकृतियों के माध्यम से चना, मसूर, सरसों और कुसुम जैसी महत्वपूर्ण फसलों की वैज्ञानिक और सुव्यवस्थित खरीद सुनिश्चित की जाएगी। इससे न केवल किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा, बल्कि देश में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।

सरकार का मानना है कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने, तिलहन-दलहन उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के संकल्प को इससे और बल मिलेगा। साथ ही, पीओएस आधारित खरीद प्रणाली के सुदृढ़ होने से किसानों को पारदर्शी और समयबद्ध भुगतान भी सुनिश्चित होगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...