सनशाइन स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

Share This

इटावा। सनशाइन स्कूल, इटावा द्वारा दिनांक 28 मार्च 2026 को शैक्षणिक सत्र 2025–26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की उत्कृष्ट उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया। घोषित परिणामों में नर्सरी कक्षा में अब्दुल्लाह अंसारी ने प्रथम, अज्लान अख्तर ने द्वितीय एवं माहिरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी में मोहम्मद यूसुफ नसीम अंसारी प्रथम, अथर्व जैन द्वितीय एवं काशवी सिंह तृतीय स्थान पर रहे। यूकेजी में हैदर इकबाल ने प्रथम, फबीहा अंसारी ने द्वितीय एवं मोहम्मद यूसुफ ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कक्षा एक में हारीश हारुन प्रथम, एकांश दुबे द्वितीय एवं पुंडरीक दुबे तृतीय रहे। कक्षा दो में वैभव कुमार ने प्रथम, काम्या टंडन ने द्वितीय एवं केया चतुर्वेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीन में ईशी वर्मा प्रथम, आयशा द्वितीय एवं अनिका वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा चार में मान्या वर्मा प्रथम, आन्या द्वितीय एवं नैतिक दुबे तृतीय रहे। कक्षा पांच में मोहम्मद अर्श ने प्रथम, अक्षत शुक्ला ने द्वितीय एवं अभ्या पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह में मोहम्मद अरहान प्रथम, आदित्य वर्मा द्वितीय एवं शेखर स्वरूप तृतीय स्थान पर रहे।

कक्षा सात में अनिका अग्रवाल ने प्रथम, अलीशान ने द्वितीय एवं आदर्श सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा आठ में मोहम्मद आतिफ प्रथम, रिहान अंसारी द्वितीय एवं प्रज्ञा दुबे तृतीय स्थान पर रहीं।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा चतुर्वेदी, मैनेजमेंट हेड रुचि चतुर्वेदी एवं निदेशक-प्रबंधक शिखर चतुर्वेदी उपस्थित रहे। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को माला पहनाकर एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

विशेष पुरस्कारों की श्रृंखला में कक्षा एलकेजी के छात्र विवान चतुर्वेदी एवं यूकेजी के छात्र हैदर इकबाल को Pre-Primary Sunshiner of the Year 2025-26, कक्षा तीन की छात्रा फलक नाज़ एवं कक्षा चार की छात्रा मान्या वर्मा को Primary Sunshiner of the Year 2025-26 से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में कक्षा सात के छात्र मोहम्मद राहीम अंसारी एवं छात्रा आराध्या गौर को Junior Sunshiner of the Year 2025-26 तथा कक्षा सात के छात्र अलीशान को Exemplary Sunshiner of the Year 2025-26 के खिताब से नवाजा गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...