मीडिया और डिजिटल क्षेत्र को मजबूती देने के लिए तीन बड़ी पहलें लॉन्च, 15 हजार युवाओं को मिलेगा एआई प्रशिक्षण

Share This

नई दिल्ली। अश्विनी वैष्णव ने आज भारत के मीडिया, प्रसारण और डिजिटल क्षेत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीन महत्वपूर्ण पहलों का शुभारम्भ किया। इन पहलों में राष्ट्रीय एआई कौशल विकास कार्यक्रम, ‘मायवेव्स’ नागरिक रचनाकार मंच और डीडी फ्री डिश सेवाओं के लिए उन्नत तकनीकी सुविधाएं शामिल हैं।

पहली पहल के तहत Google और YouTube के सहयोग से भारतीय सृजनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) के माध्यम से राष्ट्रीय एआई कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत करीब 15,000 युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में एआई आधारित कुशल कार्यबल तैयार किया जा सके।

दूसरी पहल ‘मायवेव्स’ प्लेटफॉर्म है, जिसे वेव्स ओटीटी पर लॉन्च किया गया है। यह मंच कंटेंट क्रिएटर्स को अपनी सामग्री बनाने, अपलोड करने और साझा करने की सुविधा देगा। मंत्री ने इसे देश के डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत करने वाला एक प्रभावी माध्यम बताया।

तीसरी पहल के अंतर्गत डीडी फ्री डिश सेवाओं को और सुलभ बनाने के लिए टीवी सेट्स में उन्नत इलेक्ट्रॉनिक प्रोग्राम गाइड (ईपीजी) और इनबिल्ट सैटेलाइट ट्यूनर की सुविधा शुरू की गई है। इससे दर्शक बिना अतिरिक्त उपकरणों के आसानी से कंटेंट देख सकेंगे।

मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये सभी पहलें ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ को बढ़ावा देने, सार्वजनिक प्रसारण को मजबूत करने और रचनात्मक उद्योग को नई दिशा देने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के “सबके लिए प्रौद्योगिकी” के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए तकनीक को अधिक सुलभ और किफायती बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में मीडिया और प्रसारण उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधियों, यूट्यूब इंडिया के प्रमुख और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

मंत्री ने ‘क्रिएटर्स कॉर्नर’ पहल का भी उल्लेख करते हुए बताया कि इसके अंतर्गत कुछ कंटेंट को 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। उन्होंने देशभर के रचनाकारों से अपील की कि वे दूरदर्शन और मायवेव्स जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग कर भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विविधता को दुनिया के सामने प्रस्तुत करें।

उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल रचनाकारों को मंच प्रदान करेगी, बल्कि देश में एक सशक्त और समावेशी मीडिया परिदृश्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...