इटावा में वृहद ऋण वितरण एवं टूलकिट वितरण कार्यक्रम का आयोजन, 121 लाभार्थियों को मिले स्वीकृति पत्र

Share This

जनपद इटावा स्थित प्रेरणा सभागार में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, इटावा द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना (सी.एम. युवा) के अंतर्गत वृहद ऋण वितरण शिविर एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत टूलकिट वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी इटावा शुभान्त शुक्ल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, जिला समन्वयक, संबंधित विभागीय अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी श्री शुभान्त शुक्ल ने अपने संबोधन में युवाओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक स्वरोजगार अपनाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने से पलायन में कमी आएगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया — “स्वयं उद्यमी बनें, स्वयं स्वामी बनें।”

साथ ही उन्होंने बैंकर्स को निर्देशित किया कि लंबित पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरण किया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनपद के आर्थिक विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने में बैंकर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि लाभार्थियों के साथ सकारात्मक एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखें तथा उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

उन्होंने ऋण स्वीकृति एवं वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध एवं सरल बनाने पर बल दिया, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके।

मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत जनपद में बैंकर्स के सक्रिय सहयोग से अब तक लगभग 1200 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया जा चुका है। यह स्थानीय उद्यमिता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इसी क्रम में आज 121 नवीन लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र/चेक वितरित किए गए।

 

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को आधुनिक टूलकिट वितरित की गई। इस अवसर पर 75 बढ़ई एवं 75 राजमिस्त्री लाभार्थियों को उन्नत उपकरण प्रदान किए गए, ताकि वे अपने पारंपरिक कौशल को और अधिक सुदृढ़ कर आत्मनिर्भर बन सकें।

मुख्य विकास अधिकारी ने लाभार्थियों से अपेक्षा की कि वे प्राप्त ऋण एवं टूलकिट का सदुपयोग करते हुए अपने उद्यम को आगे बढ़ाएं, गुणवत्ता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करें तथा अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनें।

कार्यक्रम के दौरान योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टाल भी लगाए गए, जिन्हें उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों ने देखा और सराहा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनपद में स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना, लघु एवं सूक्ष्म उद्यमों को सशक्त बनाना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी