रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की बैठक सम्पन्न, 3 पीड़िताओं को क्षतिपूर्ति स्वीकृत

Share This

 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजनान्तर्गत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला संचालन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के समक्ष प्रस्तुत विभिन्न प्रकरणों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा पात्र पीड़िताओं को क्षतिपूर्ति धनराशि स्वीकृत किए जाने संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि क्षतिपूर्ति धनराशि स्वीकृत किए जाने हेतु पीड़िता से संबंधित अभिलेखों में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर), चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा आरोप पत्र (चार्जशीट) का संलग्न होना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

समिति द्वारा परीक्षण उपरांत 3 पीड़िताओं को क्षतिपूर्ति की धनराशि स्वीकृत की गई। वहीं एक अन्य प्रकरण में पेनेट्रेटिव लैंगिक हमले के संदर्भ में प्रस्तुत चिकित्सीय रिपोर्ट में संकेतित चोटों की पुष्टि न होने के कारण नियमानुसार धनराशि स्वीकृत नहीं की गई।

बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी डोगरा शक्ति, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, सीएमएस (महिला) अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेजों ने इटावा छोड़ने का फरमान दि‍या

इस बीच ह्यूम  ने एक और दूरदर्शी कार्य कि‍या था। उन्‍होंने  इटावा में  स्‍ि‍थत खजाने का एक बड़ा भाग आगरा भेज दि‍या था तथा...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी