अमनीव विज़न स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 का शुभारंभ शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में हुआ। विद्यालय को एक बार फिर से अधिकृत परीक्षा केंद्र के रूप में नामित किया गया है।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 10 की पहली बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 18 फरवरी को निर्धारित समय पर आयोजित की गई। सभी परीक्षाएँ सीबीएसई बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुचारु रूप से संचालित की गईं।

विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, अनुशासन और आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी परीक्षार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं और उन्हें आत्मविश्वास के साथ परीक्षाएँ देने का संदेश दिया गया।
