सेवन हिल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्रों का भव्य विदाई समारोह, अंश मिश्रा बने मिस्टर फेयरवेल, श्वेता शुक्ला मिस फेयरवेल

Share This

सेविन हिल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्रों का भव्य विदाई समारोह आयोजित

इटावा। सेवन हिल्स इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर भावनाओं, उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।

समारोह का शुभारंभ लॉयन सफारी के डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार पटेल ने विद्यालय के चेयरमैन शिव किशोर दुबे एडवोकेट, ट्रस्टी सुनील कुमार राजपूत एवं प्रधानाचार्य सौरभ दुबे के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।

कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों को भावभीनी विदाई देते हुए आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। छात्रों ने गीत, नृत्य और हास्य-व्यंग्य के माध्यम से अपने सीनियर्स के साथ बिताए पलों को यादगार बना दिया। इस अवसर पर कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए क्वेश्चन-आंसर राउंड एवं विभिन्न मनोरंजक गेम्स का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने के लिए पूरी लगन और मेहनत से प्रयास किया जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को टाइम मैनेजमेंट और प्रभावी अध्ययन तकनीकों के बारे में भी मार्गदर्शन दिया।

समारोह के दौरान “मिस्टर फेयरवेल” और “मिस फेयरवेल” की घोषणा भी की गई। इस वर्ष अंश मिश्रा को मिस्टर फेयरवेल तथा श्वेता शुक्ला को मिस फेयरवेल का खिताब प्रदान किया गया। विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सौरभ दुबे ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को मोमेंटो भेंट कर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...