इटावा में डीएम-एसएसपी ने हजारी महादेव मंदिर का किया निरीक्षण, महाशिवरात्रि व कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े निर्देश

Share This

आगामी महाशिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को हजारी महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है तथा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जाए।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रयोग किसी भी स्थिति में न किया जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यथासंभव बसों का ही प्रयोग कराया जाए, ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित किया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली से श्रद्धालुओं को लाने-ले जाने पर रोक सुनिश्चित की जाए तथा वाहन चालकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के लिए नाश्ता, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए। मंदिर परिसर में साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। साथ ही, भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के उपरांत सरसईनावर से लौटते समय अधिकारियों ने मार्ग में कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली और सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से जनपदवासियों से अपील की है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रयोग कतई न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता के धुरंधर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी की उपलब्धियों का सफर

सुभाष त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मोहल्ला बघा कटरा, कच्चीगड़ी में हुआ। यह स्थान उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी