हाईस्कूल–इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलविहीन व सकुशल कराने को लेकर डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में बैठक

Share This

इटावा, 10 फरवरी 2026।
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने समस्त सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले वर्ष हुई गलतियों की पुनरावृत्ति इस वर्ष नहीं होनी चाहिए। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जनपद में 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा एवं ऑडियो रिकॉर्डर अनिवार्य रूप से चालू रहें तथा स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट स्वयं प्रत्येक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी बालिका परीक्षार्थी की तलाशी पुरुष कर्मी द्वारा नहीं ली जाएगी, इसके लिए महिला कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा, जहां चार डबल-लॉक अलमारियों की व्यवस्था होगी। तीन अलमारियों की चाबी स्टैटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगी, जबकि किसी कारणवश पुनः परीक्षा की स्थिति उत्पन्न होने पर चौथी डबल-लॉक अलमारी में रखे गए अतिरिक्त प्रश्नपत्रों की चाबी संबंधित थाना अध्यक्ष के पास रहेगी। स्ट्रांग रूम में नाइट विजन कैमरों की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने परीक्षा समय की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम पाली प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2:00 बजे से 5:15 बजे तक संचालित होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की कमी या त्रुटि को परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व ही ठीक कर लिया जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के दृष्टिगत सभी डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सक्रिय रहेंगे तथा परीक्षाओं की ऑडियो सहित रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस वर्ष की समस्त परीक्षा संबंधी गाइडलाइंस को प्रिंट कर अपने कार्यालय में रखें और उनका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

उत्तर पुस्तिकाओं के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की “अ” कॉपी कत्थई रंग की एवं “ब” कॉपी हरे रंग की होगी, जबकि इंटरमीडिएट की “अ” कॉपी लाल रंग की और “ब” कॉपी नीले रंग की होगी। केंद्रों पर वितरित “अ” एवं “ब” उत्तर पुस्तिकाओं के रख-रखाव की पंजिका का समय-समय पर अवलोकन किया जाएगा तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी दशा में उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली न हो और अवशेष उत्तर पुस्तिकाओं का दुरुपयोग न किया जा सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी न्यायिक सुशांत श्रीवास्तव, सीओ सिटी रामगोपाल शर्मा सहित समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी