इटावा: आईआईटी चौराहे के रोड चौड़ीकरण व ट्रैफिक सुधार को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक, खंभे-ट्रांसफार्मर व अवरोध हटाने के निर्देश

Share This

इटावा, 09 फरवरी 2026।
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईआईटी चौराहे के रोड चौड़ीकरण एवं यातायात सुधार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईआईटी चौराहे को जाम मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।

 

जिलाधिकारी ने सबसे पहले आईआईटी चौराहे के चारों कोनों को चौड़ा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईआईटी चौराहे से आगरा की ओर हाईवे पर चढ़ने से पूर्व एक ट्रांसफार्मर एवं बिजली का खंभा लगा हुआ है, जिसे शीघ्र हटाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी शहर के मुख्य चौराहे पर इलेक्ट्रिक खंभे होना एक बड़ी समस्या है, जिससे यातायात बाधित होता है। इसको लेकर उन्होंने विद्युत विभाग को सख्त निर्देश देते हुए ट्रांसफार्मर, खंभा एवं तारों को वहां से हटाने को कहा, ताकि स्थान उपलब्ध हो सके और ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके।

बैठक में यह भी बताया गया कि कानपुर की ओर से हाईवे से लिंक मार्ग पर उतरते समय आईआईटी चौराहे के मोड़ पर एक पाकड़ का पेड़ खड़ा है। जिलाधिकारी ने वन विभाग को उक्त पेड़ को काटने के निर्देश दिए, जिससे सड़क को और चौड़ा किया जा सके और यातायात का दबाव कम हो। उन्होंने कहा कि जहां-जहां से वाहन हाईवे से उतरते हैं, वहां स्पष्ट मार्किंग की जाए तथा लेन डिसिप्लिन का सख्ती से पालन कराया जाए।

मैनपुरी की ओर से आईआईटी चौराहे से कानपुर रोड पर चढ़ने वाले लिंक मार्ग के मोड़ पर बने नाले को लेकर भी जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाले को पीछे कर सड़क चौड़ी की जाए तथा यह नाला कहां से आ रहा है और कहां तक जा रहा है, इसका विकल्प तलाश कर नाले को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए, ताकि सड़क का विस्तार संभव हो सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि आगरा की ओर से इटावा आते समय हाईवे से उतरते वक्त आईआईटी चौराहे के मोड़ पर स्थित एक पोल को पहले ही हटाकर पीछे कर दिया गया है और वहां मौजूद एक दुकान को भी हटा दिया गया है, जिससे सड़क चौड़ी हो गई है। उन्होंने आमजन से अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की तथा संबंधित विभागों को वहां आवश्यक लेबलिंग एवं संकेतक लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी कार्य माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुरूप ही किए जाएं। साथ ही आईआईटी चौराहे पर लगे ट्रैफिक सिग्नल को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए।

इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अभयनाथ त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, सीओ सिटी अभय राय, टीएसआई सूबेदार सिंह, विद्युत विभाग, एनएचआई सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी