कलेक्ट्रेट सभागार में 77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण व गोष्ठी आयोजित

Share This

आज विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत का संविधान लागू हुआ, जिसके साथ ही देश के नागरिकों को अधिकार प्राप्त हुए और सभी को मत देने का अधिकार मिला। हम सबको प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि संविधान के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे, शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाएंगे तथा विकास कार्यों में अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। देश को आजादी दिलाने और राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उक्त उद्गार जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट सभागार में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण के पश्चात आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संविधान एक तंत्र है और हम सभी इस तंत्र का हिस्सा हैं। जब किसी चीज का अभाव होता है तब उसके महत्व का अहसास होता है, इसलिए हमें अपने दायित्वों का निर्वहन अवश्य करना चाहिए। राष्ट्रीय पर्व हमें एक अलग ही भावना से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि देश निरंतर आगे बढ़े, हम संविधान के मूल्यों पर चलें और उनसे बंधे रहें, यही हमारे संविधान की सच्ची भावना है।

जिलाधिकारी ने कहा कि हम आजाद हैं और हम सभी को संविधान के नियमों का पालन करना चाहिए। आजादी के बाद देश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास किया है, शहर से लेकर गांव तक विकास धरातल पर दिखाई दे रहा है। सरकार जनआकांक्षाओं की पूर्ति तथा राज्य के समग्र विकास, सभी वर्गों की उन्नति, कल्याण एवं सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है।

अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी के बाद देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है और विकास के क्षेत्र में हमारा देश किसी से कम नहीं है। शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों को बिना भेदभाव के दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सबको राष्ट्र के बारे में सोचना होगा, तभी देश की तरक्की और उन्नति संभव है।

कार्यक्रम का संचालन संजय वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, उप जिलाधिकारी न्यायिक राकेश कुमार, उप जिलाधिकारी न्यायिक दीप शिखा सहित कलेक्ट्रेट के सभी अनुभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी