नववर्ष पर श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजनों का हुआ आयोजन

Share This

नववर्ष के पावन अवसर पर शहर के प्राचीन एवं प्रतिष्ठित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, पंसारी टोला में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। नववर्ष के स्वागत में मंदिर परिसर में प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण जयकारों व भक्ति गीतों से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल विधि-विधान के साथ श्रीजी का केसर जल से अभिषेक एवं शांतिधारा द्वारा की गई। पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक संपन्न कराया गया, जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक हो गया। अभिषेक के उपरांत श्रद्धालुओं ने भगवान से नववर्ष में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

सायंकालीन सत्र में भगवान की भक्ति में भक्ति नृत्य के साथ भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के दौरान दीपों की जगमगाहट और मधुर भक्ति संगीत ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इसके पश्चात महिला मंडल द्वारा भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया गया, जिसमें 48 दीपक भगवान के चरणों में अर्पित किए गए। भक्तामर पाठ के समय श्रद्धालुओं ने पूर्ण मनोयोग से सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों एवं भजनों का गायन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने ताली बजाकर एवं जयकारे लगाकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों एवं युवाओं को धार्मिक संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रश्नमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें धर्म, संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले बच्चों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर रचना जैन, नीता जैन, ज्योति जैन, अलका जैन, श्रेता जैन, रिचा जैन, मंजू जैन, पूनम जैन, चांदनी जैन सहित महिला मंडल की अनेक सदस्याएं, समाज के वरिष्ठजन, युवा, बच्चे एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर नववर्ष को धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ उल्लासपूर्वक मनाया।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना के साथ-साथ आपसी भाईचारे एवं संस्कारों का विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...