प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, ओवरलोडिंग व अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Share This

प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने ओवरलोडिंग एवं अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए इन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि पहाड़ियों एवं टीलों को काटकर प्रकृति को नुकसान न पहुँचाया जाए। खनन कार्य केवल बंजर भूमि अथवा उन स्थानों पर किया जाए, जहाँ प्राकृतिक संरचना को क्षति न हो। उन्होंने प्रवर्तन कार्यों में सख्ती बरतने पर जोर देते हुए कहा कि उदी मोड़ पर आने-जाने वाली ओवरलोडिंग वाहनों की विशेष जांच की जाए, उन्हें बंद कराया जाए तथा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से नियमित एवं सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जाए। साथ ही नववर्ष के अवसर पर अपराधों की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि नुमाइश, चर्च एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतत निगरानी रखी जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या समस्या उत्पन्न न हो।

बैठक में नकली दवाओं की बिक्री एवं निर्माण पर भी कड़ा रुख अपनाया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नकली दवा बेचने एवं बनाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए तथा मेडिकल स्टोरों पर नियमित जांच कर सैंपल लिए जाएं। झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा पिसी हुई दवाएं पर्चियों में देने के मामलों में भी सैंपल लेकर जांच कराई जाए।

इसके अतिरिक्त दूध, मसाले, नकली सरसों तेल एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच कराने तथा नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, परिवहन अधिकारी, खनन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती ’चारो दि‍शाओं में बहती हैं ‘यमुना’

यमुनोत्री से नि‍कलने वाली यमुना मैया का भी उतना महत्‍व शायद ही कि‍सी अन्‍य स्‍थल पर हो जहां से होती हुई ये आगे बढ़ीं...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी