पंडित शिवदत्त चतुर्वेदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्राएं रहीं अव्वल

Share This

प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित पंडित शिवदत्त चतुर्वेदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किए। प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जय कृष्ण तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राम शरण गुप्त ने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल का विकास होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रख्यात साहित्यकार डॉ. पदम सिंह यादव ‘पद्म’ ने पंडित शिवदत्त चतुर्वेदी का स्मरण करते हुए उन्हें साहित्य जगत का गौरव स्तंभ बताया।

वयोवृद्ध कवि सुरेश भाई मिश्र ने प्रतियोगिता से अपने भावनात्मक लगाव को साझा करते हुए अपनी दिवंगत पुत्री गरिमा मिश्रा की स्मृति में विजयी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए। इसके साथ ही आर्यकन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका सावित्री कंकन की स्मृति में पुरस्कार भी वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ. कुश चतुर्वेदी ने भावना कंकन एवं निशांत गौरव के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता में पक्ष के वक्ता के रूप में वैशाली चौहान ने प्रथम तथा अभि सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विपक्ष के वक्ता के रूप में अंशिका राठौर प्रथम एवं विजय राठौर द्वितीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में प्रियंका राजपूत ने प्रथम स्थान हासिल किया।

निर्णायक की भूमिका गौसिया फातिमा, डॉ. आशीष त्रिपाठी एवं प्रशांत तिवारी ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि रोहित चौधरी एवं ललित सक्सेना ने किया। स्वागत भाषण संयोजक अजीत नारायण चतुर्वेदी ने दिया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. कुश चतुर्वेदी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. मंजुल चतुर्वेदी, महेश दुबे, अनिल मिश्र, प्रियांक मिश्र, हर्ष शर्मा, अम्बरीष नारायण चतुर्वेदी, लव चतुर्वेदी, नृपेंद्र, दुष्यंत सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेजों ने इटावा छोड़ने का फरमान दि‍या

इस बीच ह्यूम  ने एक और दूरदर्शी कार्य कि‍या था। उन्‍होंने  इटावा में  स्‍ि‍थत खजाने का एक बड़ा भाग आगरा भेज दि‍या था तथा...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी