इटावा में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण व अटल पथ का लोकार्पण

Share This

24 दिसम्बर 2025। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण एवं अटल पथ का लोकार्पण जनपद इटावा में भव्य समारोह के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में माननीय मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग), उत्तर प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह ने प्रतिमा का अनावरण एवं अटल पथ का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि अटल जी की प्रतिमा हमें उनके विचारों और आदर्शों की निरंतर याद दिलाएगी तथा यह मार्ग हमें प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि अटल जी का केवल नाम ही अटल नहीं था, बल्कि उनके विचार भी अटल थे। अटल जी ने ग्राम सड़क योजना जैसे अनेक ऐतिहासिक कार्य किए और देश के गौरव के रूप में कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।

अटल जी देश की अनमोल धरोहर थे, जिनका स्वभाव अत्यंत सरल था। उन्होंने अटल जी के पांच मूल मंत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे आज भी इस मिट्टी और देश की आत्मा में बसते हैं। अटल जी ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिनकी वाणी में कविता और विचारों में राष्ट्र था। यह केवल एक सड़क नहीं, बल्कि सुशासन और सम्मान के पथ की दिशा में एक प्रेरक मार्ग है।

उन्होंने अटल जी के शब्दों को स्मरण करते हुए कहा कि “अंधेरा घना है, लेकिन सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा।” अटल जी ने अपने संकल्प से सरकार बनाई और लोकतंत्र को नई दिशा दी। उन्होंने अटल जी के व्यक्तित्व को परिभाषित करते हुए कहा—“सर पर बर्फ, मुंह में शक्कर, सीने में आग और पैरों में चप्पल।”

कार्यक्रम में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी खुले और सर्वोपरि विचारों के व्यक्ति थे। उन्होंने जो भी कार्य किए, देश और समाज के हित में किए। अटल जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया और उनके विचार आज भी मार्गदर्शक हैं। उन्होंने अटल जी के विचारों को दोहराते हुए कहा कि “लोकतंत्र पहले है, सरकार नहीं।”

माननीय सदर विधायक सरिता भदौरिया जी ने अटल जी के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि व्यक्ति को सशक्त बनाना ही राष्ट्र को सशक्त बनाना है, और सशक्तिकरण का सर्वोत्तम मार्ग तीव्र आर्थिक विकास के साथ तीव्र सामाजिक परिवर्तन है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, जिला प्रभारी कमलावती, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी