मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन

Share This

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने कचहरी परिसर में मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के विरोध में जोरदार निरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया।

राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को उसके मूल अधिकारों से वंचित करने का घृणित षड्यंत्र रच रही है। इसी कड़ी में दिहाड़ी मजदूरों की रोज़ी-रोटी छीनने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को निरस्त करने की कोशिश अत्यंत चिंताजनक है और इससे देश के करोड़ों गरीब मजदूरों के जीवन पर सीधा असर पड़ेगा।

वहीं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने कहा कि मनरेगा को निरस्त करने के लिए विधेयक लाने की तैयारी भाजपा का एक सुनियोजित कदम है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर गरीबों के हित में सफल नहीं होने देगी। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि यह कोई सामान्य विधायी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि एक ऐतिहासिक और अधिकार-आधारित जनकल्याणकारी कानून को समाप्त कर गरीब मजदूरों से उनका संवैधानिक अधिकार छीना जा रहा है।

कांग्रेस जनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भाजपा सरकार ने मनरेगा निरस्तीकरण से संबंधित विधेयक वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस पार्टी पूरे देश में व्यापक और क्रांतिकारी आंदोलन करने को मजबूर होगी।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, कोमल सिंह कुशवाहा, करन सिंह राजपूत, प्रशांत तिवारी, वाचस्पति द्विवेदी, सतीश नागर, संजय दोहरे, कुसुमलता उपाध्याय, विष्णुकांत मिश्रा, मोहनलाल प्रजापति, कृपाराम राजपूत, सुनीता कुशवाहा, आशाराम कठेरिया, नरेंद्र यादव, सतीश शाक्य, प्रदीप द्विवेदी, दीक्षा शुक्ला, सुहेल, अंसार अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी