बकेवर:- प्राथमिक विद्यालय बेरीखेड़ा के तीन छात्र छात्राओं का नवोदय विद्यालय में पढ़ने को चयन हुआ है।2023 की आई प्रवेश परीक्षा की सूची में इनका चयन हुआ है। महेवा ब्लॉक के बेरीखेड़ा गाँव के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के कुछ बच्चों ने नवोदय विद्यालय में पढ़ने के लिए प्रवेश परीक्षा दी थी। प्राथमिक प्रवेश परीक्षा 2023 की आई वर्तमान में प्रतीक्षा सूची में आदित्य सिंह पुत्र भूपाल सिंह, अनुराधा पुत्री रामजीत का चयन हुआ है जबकि इससे पहले 2023 में आए परिणाम में विद्यालय से कमलदीप पुत्र राजेश कुमार का चयन हुआ था।
छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर प्रधानाध्यापिका सुमन, सहायक अध्यापक विमल कुमार, ग्राम प्रधान सुशील यादव और खंड शिक्षा अधिकारी उदय सिंह राज समेत समस्त ग्रामवासियों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कक्षाध्यापक ऋषभ यादव ने बताया बच्चों को प्रवेश परीक्षा अनुरूप विशेष मार्गदर्शन और प्रैक्टिस कराई गई थी। चयनित होनहार बच्चों ने भविष्य में सिविल सेवा में जाने की इच्छा जताई।

