धान का भाव ₹2, गन्ना ₹2, फसलों का मुआवजा ₹2 – किसान सभा ने सरकार पर लगाया किसानों से धोखा देने का आरोप

Share This

किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव एकलव्य सिंह ने कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों के साथ लगातार धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों से एमएसपी देने का जो वादा चुनाव के समय किया था, वह अब तक पूरा नहीं हुआ है।

एकलव्य सिंह ने कहा कि धान का मूल्य अत्यंत कम है, गन्ने का भाव नहीं बढ़ाया गया है, और फसलों का उचित मुआवजा भी किसानों को नहीं मिल रहा, जिससे किसान आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो किसान सभा व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी।

उन्होंने यह बातें किसान सभा की जिला कार्यकारिणी बैठक में कही। बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 नवम्बर को राठा, 7 नवम्बर को भरथुआ ब्लॉक तथा 8 नवम्बर को भदोही में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही 26 नवम्बर को संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भदोही में विशाल आंदोलन आयोजित करने का ऐलान किया गया।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष एन.आर. जायसवाल, विनय सिंह शाक्य, उपाध्यक्ष जयमोहन जायसवाल, फिरोज सिंह, बृजेश सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. शशिधर सिंह, संयुक्त मंत्री ललित राजपूत, फूलचंद मौर्य, राजेश्वर सिंह, प्रमोद तिवारी, जगन्नाथ, सुरेश बाबू, जगदीश नारायण सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामचंद्र जायसवाल ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री ललित शाक्य ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...