जीआरपी इटावा ने चलती ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया

Share This

जीआरपी इटावा ने चलती ट्रेनों में सोते यात्रियों के बैग, मोबाइल और कीमती सामान चोरी करने वाले चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। रविवार को मुखबिर की पुख्ता सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ट्रॉली बैग, लेडीज पर्स, मोबाइल फोन, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया।

सीओ रेलवे उदय प्रताप सिंह ने बताया कि जीआरपी थाना प्रभारी दिनेश शर्मा एवं आरपीएफ प्रभारी दिनेश प्रताप को सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध युवक चोरी का माल लेकर रेलवे स्टेशन के पास मॉल गोदाम क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया, जिनकी तलाशी में चोरी का सामान बरामद हुआ।

सोते यात्रियों को बनाते थे निशाना पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों का सामान चोरी कर रहे थे। ये आरोपी यात्रियों के सो जाने का इंतजार करते और बैग, पर्स, गहने व मोबाइल लेकर अगले स्टेशन पर उतरकर फरार हो जाते थे|

हिस्ट्रीशीटर समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश (24), विपिन (28) और शालू (28) के रूप में हुई है। तीनों अलग-अलग जिलों के निवासी हैं और इनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी अभियान जारी रखे हुए है।

सीओ रेलवे उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से ट्रेनों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और यात्रियों में सुरक्षा के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...