चलती ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का इटावा जीआरपी ने किया भंडाफोड़

Share This

चलती ट्रेनों में सोते यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का इटावा जीआरपी ने रविवार को पर्दाफाश किया। मुखबिर की सटीक सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से ट्रॉली बैग, लेडीज पर्स, मोबाइल फोन, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचे आरोपी

क्षेत्राधिकारी रेलवे इटावा उदय प्रताप सिंह ने बताया कि जीआरपी थाना प्रभारी दिनेश शर्मा और आरपीएफ प्रभारी दिनेश प्रताप को सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध युवक चोरी का माल लेकर इटावा रेलवे स्टेशन के पास मॉल गोदाम क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी का भारी माल बरामद हुआ।

चलती ट्रेनों में सोते यात्रियों को बनाते थे निशाना

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लंबे समय से चलती ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों का सामान चोरी कर रहे थे। आरोपी ट्रेनों में चढ़कर यात्रियों के सो जाने का इंतजार करते, फिर उनके बैग, पर्स, मोबाइल और गहने निकालकर अगले स्टेशन पर उतरकर फरार हो जाते थे।

हिस्ट्रीशीटर समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश (24), विपिन (28) और शालू (28) के रूप में हुई है। तीनों अलग-अलग जिलों के निवासी हैं और इन पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।

सीओ रेलवे उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से ट्रेनों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा तथा यात्रियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...