महात्मा ज्योतिबा राव फुले जन कल्याण समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह

Share This

महात्मा ज्योतिबा राव फुले जन कल्याण समिति के तत्वावधान में दिनांक 01 नवंबर 2025 (शनिवार) को के.पी. उत्सव गार्डन, कुम्हावर रोड, पचावली, इटावा में सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाॅ. मनोज यादव, डायरेक्टर जे.के. हॉस्पिटल इटावा ने दीप प्रज्वलित कर एवं महात्मा ज्योतिबा राव फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तिलक सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जन अधिकार पार्टी, इटावा ने की। समारोह में एक दर्जन से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें सर्व समाज के वर-वधू को सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा शुभाशीर्वाद प्रदान किया गया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष ऐश्वर्य प्रताप सिंह कुशवाहा, प्रबंधक विमल सिंह कुशवाहा, संयोजक इंजी. सुरेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र शाक्य (जिला अध्यक्ष, जन अधिकार पार्टी), वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेवाराम कुशवाहा, उपाध्यक्ष शिवेंद्र कुशवाहा, मुख्य व्यवस्थापक सुनील कुशवाहा, निर्मल बौद्ध बौद्धाचार्य, अरविन्द कुशवाहा, प्रमोद, दिनेश कश्यप (मीडिया प्रभारी), बी.डी. कुशवाहा, जितेंद्र राजपूत, अश्वनी कुशवाहा, बलराम, राहुल कुशवाहा, सोनू शर्मा, जशवंत राजपूत, मुकेश, अशित सहित अनेक सहयोगी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले विशिष्ट अतिथियों में मा. रघुराज सिंह शाक्य (पूर्व सांसद/विधायक), संजीव राजपूत (निर्वतमान जिला अध्यक्ष, भाजपा), डाॅ. एस.एस. कुशवाहा, रामकुमार पाल, विजय कुशवाहा, लज्जाराम (बाबू जी), नरेन्द्र कुशवाहा (जिला उपाध्यक्ष, सपा), रंजीत सिंह कुशवाहा, राम सनेही कुशवाहा (पूर्व प्रधान), राम करन शाक्य, अध्यापक दशरथ सिंह कुशवाहा, रबीन्द्र कुशवाहा (मंच संचालक), तथा डाॅ. कमल कुशवाहा (नोडल अधिकारी, चंबल पर्यटन विभाग) आदि शामिल रहे।

अतिथियों ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे कार्यक्रम समाज में समानता और सादगी का संदेश देते हैं, जिससे शादी-विवाह में होने वाले फिजूल खर्चों को रोका जा सकता है।

समिति के अध्यक्ष ऐश्वर्य प्रताप सिंह कुशवाहा ने कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी साथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी ऐसे सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने का संकल्पpलिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...