सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव औरैया जिले की बिधूना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुकरकाट पहुंचे, जहां उन्होंने एक दिवंगत परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।
शिव प्रसाद यादव ने परिवारजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पार्टी सदैव जनसेवा के लिए तत्पर है और ऐसे समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।
इस दौरान स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी भी मौजूद रहे।
