भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सभासद, नगर पालिका परिषद में भाजपा नेता प्रतिपक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शरद बाजपेयी ने पुराने शहर के कटरा टेक चंद्र से लेकर छैराहा तक चोक सीवर चैम्बरों को खुलवाकर साफ कराया। उन्होंने दो दिवसीय अभियान चलाकर प्रेशर मशीन से भी चैम्बरों की सफाई कराई।

भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सूचना पर उन्हें सीवर चैम्बरों के चोक होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने तत्काल सफाई अभियान शुरू करवाया और अपनी उपस्थिति में सभी चैम्बरों को खुलवाया। कई चैम्बर पूरी तरह जाम थे, जिन्हें साफ कराने में विशेष प्रयास करना पड़ा। अगले दिन उन्होंने प्रेशर मशीन से भी चैम्बरों की पूरी सफाई कराई।

शरद बाजपेयी ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें। तभी हमारा परिवेश स्वच्छ और स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके लिए जनता की सेवा और इटावा का विकास सर्वोपरि है और यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। जनता को किसी भी समस्या का सामना हो तो वे सीधे संपर्क कर सकते हैं, समस्या के समाधान के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर कन्हैयालाल, अशोक कुमार, रवि दिवाकर, रंजीत, उमेश दिवाकर, राजेश, शिवा, छोटू, सोनू चौहान, महेंद्र, फरहान, जीशान सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
