त्योहारी सीजन में शहर के बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

Share This

त्योहारी सीजन के चलते शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर प्रशासन से पुख्ता इंतजाम की मांग उठी है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री आकाश दीप जैन बेटू ने कहा कि धनतेरस और दिवाली के अवसर पर बाजारों में खरीदारी की भीड़ बढ़ जाती है, जिससे ग्राहकों और दुकानदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि शहर के तिकोनिया, पक्की सराय, बजाजा लाइन, राजागंज, तहसील चौराहा, होमगंज और साबितगंज जैसे प्रमुख बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है। आकाश दीप जैन ने प्रशासन से आग्रह किया कि यातायात पुलिस और महिला पुलिस की स्थायी व्यवस्था की जाए और बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवाया जाए, ताकि चोरी और छिनैती जैसी घटनाओं पर काबू पाया जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि भारी भीड़ के कारण चोर और अराजक तत्व सक्रिय हो जाते हैं, इसलिए चार पहिया वाहनों के बाजार में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए और ऑटो रिक्शा के रूट निर्धारित किए जाएँ, जिससे जाम की समस्या से निजात मिल सके।

व्यापारी अपनी सीमा में रहकर व्यापार करें और ग्राहकों से अपील की गई है कि वे बाजार में चार पहिया वाहन लेकर खरीदारी करने से बचें और दो पहिया वाहन का उपयोग करें। इससे न केवल बाजार में सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि खरीदारी का अनुभव भी सुगम होगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी