सदर विधानसभा क्षेत्र के बकेवर में पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता का जोरदार स्वागत-सम्मान किया।

इस अवसर पर होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं जनपद प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति भी मौजूद रहे। मंत्री प्रजापति और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
