महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के शुभ अवसर पर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शहर के बत्तख तलैया कटरा शमशेर खाँ स्थित वाल्मीकि मंदिर तथा तहसील सदर के बेला गांव में स्थित वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना, हवन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विधायक सदर सरिता भदौरिया एवं जिलाधिकारी सुभ्रांत कुमार शुक्ल ने भी भाग लिया और महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल के बीच भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरी नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती का उत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक एकता का प्रतीक बनकर मनाया गया।
