आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ब्रिजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर क्षेत्रान्तर्गत भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया गया।

इस दौरान एसएसपी ने बाजारों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर नजर रखने तथा जनता के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

त्योहारों के दौरान शांति व सौहार्द का संदेश देते हुए एसएसपी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। फ्लैग मार्च में सीओ सिटी, थानाध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
