विडियो जारी कर संटू गुप्ता ने की निष्पक्ष जांच की मांग, समर्थकों ने उन्हें बताया विकास पुरुष

Share This

राजीव यादव आत्महत्या प्रकरण में आरोपी बनाए गए पूर्व चेयरमैन कुलदीप उर्फ़ संटू गुप्ता ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता को राजनीतिक द्वेष भावना के तहत झूठा फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।

संटू गुप्ता ने बताया कि मृतक राजीव यादव और नगर पालिका प्रशासन के बीच विवाद नया नहीं था। राजीव यादव ने पहले भी नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ एक रिट कोर्ट में दाखिल की थी, जिसमें कोर्ट ने आदेश दिया था कि दो महीने के भीतर मामले का निपटारा किया जाए। उसी के अनुपालन में नगर पालिका अध्यक्ष ने एक कमेटी गठित कर दी थी और जांच की प्रक्रिया चल रही थी। गुप्ता के मुताबिक, इस दौरान अध्यक्ष या EO ने कोई दबाव नहीं डाला, बल्कि यह कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा था।

उन्होंने यह भी दावा किया कि राजीव यादव लगातार एक विशेष पद की मांग कर रहे थे जिससे उनका एरियल भत्ता बढ़ सके। लेकिन वह पद केंद्रीकृत था और नगर पालिका अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता था। ऐसे में उनकी मांग पूरी करना संभव नहीं था। संटू गुप्ता ने आरोप लगाया कि जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो राजीव यादव ने धमकी दी थी कि वह उन्हें झूठे मामले में फंसा देंगे।

पूर्व चेयरमैन ने यह भी सवाल उठाया कि राजीव यादव की नियुक्ति खुद संदिग्ध थी। उनकी सर्विस बुक में स्पष्ट आदेश दर्ज नहीं थे और इसी को लेकर उन्होंने कई बार कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। गुप्ता का कहना है कि कई रिट्स दायर की गईं और कुछ खारिज भी हो गईं। उनके अनुसार, यही कानूनी उलझन और नियुक्ति पर उठते सवाल राजीव यादव के मानसिक तनाव का असली कारण थे, न कि नगर पालिका अध्यक्ष या EO का उत्पीड़न।

संटू गुप्ता ने आगे कहा कि घटना से कुछ दिन पहले ही राजीव यादव उनसे मिले थे और एक पत्र दिखाया था। लेकिन उस पत्र पर तारीख बाद में डाली गई थी, जिससे यह शक होता है कि यह साजिशन तैयार किया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अध्यक्ष ने कभी भी उनका वेतन रोकने की कार्रवाई नहीं की थी, बल्कि EO को आदेश दिया गया था कि जिस दिन सभी कर्मचारियों का वेतन जारी हो, उसी दिन उनका भी कर दिया जाए।

संटू गुप्ता ने जिलाधिकारी और एसएसपी से अनुरोध किया कि इस मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना पर गहरा दुख है, लेकिन यह भी ज़रूरी है कि आरोप और सच्चाई के बीच अंतर किया जाए। उनके अनुसार, नगर पालिका के नाम पर उन्हें और उनकी पत्नी को बदनाम करना राजनीतिक खेल है, जबकि असली सच्चाई राजीव यादव की नियुक्ति और कानूनी विवादों से जुड़ी हुई है।

इस पूरे मामले पर सन्टू गुप्ता के समर्थक हरिओम तिवारी का कहना है कि संटू गुप्ता ने नगर पालिका की कमान संभालते हुए इटावा में जमकर काम कराया। उन्होंने सड़क, नाली और रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया। वे हमेशा जनता के बीच जाकर समस्याएँ सुनते और उनका समाधान करते थे। आरोप लगाना आसान है लेकिन जनता उनके किए कामों को कभी नहीं भूल सकती।

राजेश यादव बताते हैं कि संटू गुप्ता सिर्फ विकास कार्यों तक सीमित नहीं रहे बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाई। जब एक गरीब छात्रा की फीस जमा नहीं हो पाई तो उन्होंने खुद पैसे देकर उसकी पढ़ाई रुकने से बचाई। ऐसे संवेदनशील इंसान को बदनाम करना बिल्कुल गलत है।

देवेश का कहना है कि संटू गुप्ता ने हर छोटे-बड़े काम को महत्व दिया। चाहे मोहल्ले की नालियों की सफाई हो, वाटर कूलरों की मरम्मत हो या पार्कों का सौंदर्यीकरण—हर जगह उनका योगदान साफ दिखाई देता है। उन्होंने हमेशा जनता के बीच जाकर काम किया और यही उनकी असली पहचान है।

रामवीर कहते हैं कि संटू गुप्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएँ सुनते और तुरंत कार्रवाई करवाते थे। वे अक्सर खुद लोगों से कहते थे कि गंदगी या परेशानी दिखे तो उन्हें सीधा फोन या व्हाट्सएप करें। जनता से इतना जुड़ा हुआ नेता आज के समय में बहुत कम देखने को मिलता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी