वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में जनपदीय कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ सघन संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों तथा संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की गहनता से जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान सुनिश्चित की गई तथा वाहन दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

