इटावा महोत्सव में “स्वच्छता ही सेवा” सम्मान समारोह, 300 से अधिक स्वच्छता सेवियों का हुआ सम्मान

Share This

जनपद प्रदर्शनी/इटावा महोत्सव एवं समाज उत्थान समिति के तत्वावधान में बुधवार की शाम नगर पालिका परिषद इटावा के सहयोग से प्रदर्शनी मंच पर स्वच्छता ही सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में योगदान देने वाले 300 से अधिक स्वच्छता सेवियों को शॉल, प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ज्योति गुप्ता संटू, सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार दीपक कुमार वर्मा, वरिष्ठ कर अधिवक्ता शिव कुमार अग्रवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मयंक कुमार, प्रो. सूरज कुमार (जामिया इस्लामियां विश्वविद्यालय, दिल्ली) उपस्थित रहे। इनके साथ पालिका के ब्रांड एंबेसडर आलोक दीक्षित, डॉ. आशीष त्रिपाठी, सौम्य वर्मा तरुण एवं डॉ. हरीशंकर पटेल ने अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुनील कुमार के साथ मिलकर नगर पालिका के स्वच्छता कर्मियों, स्वच्छता अभियान से जुड़े समाजसेवियों तथा नारायण कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित कर प्रमाण पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात कुर्मी क्षत्रिय महासभा के बच्चों ने सरस्वती वंदना, एक तेरा नाम सांचा तथा गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। परियोजना विश्लेषक विवेक सिंह ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से नगर पालिका द्वारा स्वच्छता मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम संयोजक एवं समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष डॉ. हरीशंकर पटेल ने स्वागत संबोधन में कहा कि स्वच्छता कर्मी हमारे वास्तविक नायक हैं, जो अपने तीज-त्योहारों की परवाह किए बिना हर दिन नगर को स्वच्छ रखने का कार्य करते हैं। उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष से स्वच्छता ही सेवा एवं सम्मान समारोह की शुरुआत हुई थी और यह दूसरा आयोजन है। उन्होंने केक काटकर सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु पक्का तालाब, मकसूदपुरा एवं उमरैन में एमआरएफ सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां सूखे कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है, जबकि गीले कूड़े को कंपोस्ट पिट में भेजा जा रहा है। इसके साथ ही आईईसी टीम द्वारा घर-घर जाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शासन के निर्देश पर नगर में 156 घंटे का महा सफाई अभियान भी संचालित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नत्थीलाल कुशवाह, सफाई खाद्य निरीक्षक विशाल, अर्बन कोऑर्डिनेटर आईटीसी मिशन सुजीत कुमार, प्रोजेक्ट एनालिस्ट विवेक सिंह, जिला कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम शंखवार, इंजीनियर राजेश कुमार वर्मा, एनसीसी कैडेट्स, आईईसी टीम के सदस्य खुशबू, अमित, सुषमा, यश, छोटू, राहुल, अभिषेक, उज्ज्वल यादव, राम मोहन पाल, अशोक कुमार यादव, मंजुलता राजपूत तथा नगर पालिका स्टाफ से अंशुल, आसिफ, रोहित आदि का विशेष सहयोग रहा।

अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नगर पालिका परिषद इटावा की अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने सभी आगंतुकों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...