नववर्ष पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश, प्रशासन सतर्क

Share This

जिला मजिस्ट्रेट शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 31 दिसंबर 2025 की रात्रि से नववर्ष का आगमन होकर 01 जनवरी 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नववर्ष मनाया जाएगा। इस अवसर पर युवा वर्ग द्वारा होटलों, क्लबों एवं मनोरंजन गृहों में समूह के रूप में एकत्र होकर नववर्ष का स्वागत किया जाता है।

जनपद में स्थानीय लोगों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा अपने घरों की छतों तथा घरों के सामने सड़कों पर कहीं-कहीं पटाखे छोड़े जाने की भी सूचना है। इसके अतिरिक्त थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत होटल चाणक्य, होटल कुणाल, होटल शुभम, होटल अमर आशियाना, थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत इटावा क्लब, होटल विशाल प्रेम सहित अन्य थाना क्षेत्रों में स्थित होटल एवं रेस्टोरेंट में भोजन, नाश्ता कर तथा एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी जाती है।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि नववर्ष के दौरान कुछ नवयुवकों द्वारा शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर दोपहिया एवं चारपहिया वाहन तेज गति से चलाने की संभावना रहती है, जिससे दुर्घटनाओं की प्रबल आशंका बनी रहती है। इसके अतिरिक्त नववर्ष के उपलक्ष्य में जनपद के विभिन्न स्थानों पर देर रात्रि तक सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियां प्रतिभाग करते हैं। कहीं-कहीं इन आयोजनों में डीजे (तीव्र ध्वनि विस्तारक यंत्रों) का प्रयोग किया जाता है, जिससे आयोजन स्थल के आसपास निवास करने वाले नागरिकों को असुविधा होती है।

इन परिस्थितियों के दृष्टिगत नगर मजिस्ट्रेट इटावा, उप जिला मजिस्ट्रेट इटावा, भरथना, सैफई, जसवंतनगर, चकरनगर एवं ताखा तथा संबंधित क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नववर्ष के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में डीजे का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी आयोजन में मादक पदार्थों का सेवन कदापि न होने पाए।

जिला मजिस्ट्रेट ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू है, जिसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी इटावा को समस्त चिकित्सा व्यवस्थाएं एवं सेवाएं तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी इटावा को अग्निशमन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि नववर्ष का स्वागत शांति, संयम एवं कानून के दायरे में रहकर करें और प्रशासन का सहयोग करें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...