इटावा सफारी पार्क में नेचर वॉक का सफल आयोजन

Share This

इटावा सफारी पार्क के नेचर ट्रेल में 24 अगस्त को निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल के निर्देशन में “नेचर वॉक” का आयोजन किया गया। सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (स्कॉन) के महासचिव डॉ. राजीव चौहान के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विनय कुमार सिंह, उपनिदेशक इटावा सफारी पार्क ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को सफारी पार्क की स्थापना, उपलब्धियों और जैवविविधता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. सिंह ने बताया कि इटावा सफारी पार्क का विकास 350 हेक्टेयर क्षेत्र में हुआ है, जिसे सुरक्षित करने के लिए बाउंड्री वॉल बनाई गई है। बीते दस वर्षों में यहाँ कई चुनौतियों को पार करते हुए पौधरोपण और जैवविविधता संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। वर्तमान में यहाँ पेड़-पौधों की 452, चिड़ियों की 241 और तितलियों की 73 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। फरवरी 2025 में स्थापित नेचर ट्रेल इसी दिशा में एक अहम कदम है, जहाँ पर्यटक पैदल प्रकृति का अनुभव कर सकते हैं।

नेचर वॉक में जनपद इटावा के 25 प्रकृति प्रेमियों ने सहभागिता की। इस दौरान बायोलॉजिस्ट बी.एन. सिंह और डॉ. अत्री गुप्ता ने प्रतिभागियों को पेड़-पौधों की 35, चिड़ियों की 17, कीटों की 11 और तितलियों की 8 प्रजातियों से रूबरू कराया। कार्यक्रम में डॉक्टर, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बच्चे और अन्य नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

दो घंटे की इस नेचर वॉक के दौरान प्रतिभागियों को प्रकृति से जुड़े कई रोचक और शैक्षणिक तथ्य बताए गए। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र दुबे ने रामचरित मानस की चौपाई का उल्लेख करते हुए पौधों और ऋतुओं के बीच के संबंध को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजीव चौहान ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य आम लोगों में प्रकृति, पेड़-पौधों, चिड़ियों और जीव-जंतुओं के प्रति लगाव पैदा करना है। उन्होंने सफारी पार्क प्रशासन, वन क्षेत्राधिकारी रूपेश श्रीवास्तव और सभी कर्मचारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और आने वाले प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...