चकरनगर क्षेत्र में डीएम-एसएसपी ट्रैक्टर से पहुंचे बाढ़ग्रस्त इलाकों में किया निरीक्षण

Share This

चकरनगर:- इटावा के चकरनगर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में भीषण बाढ़ के हालात बन गए हैं। इसी सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने पहुंचे।

अधिकारियों के वाहन पानी की वजह से बाढ़ग्रस्त इलाकों में नहीं पहुंच पाए, तो डीएम, एसएसपी, एडीएम ट्रैक्टर पर सवार होकर निरीक्षण करने पहुंचे। चकरनगर का बीहड़ क्षेत्र पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में है। स्टीमर और नाव की मदद से अधिकारियों ने प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया और सभी बाढ़ग्रस्त लोगों को हर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

बाढ़ के कारण इटावा-जालौन मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चकरनगर क्षेत्र के 17 गांव पूरी तरह बाढ़ से प्रभावित हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि 17 पुरवा आबादी बाढ़ की चपेट में है और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रभावित इलाकों में 27 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं, जहां अब तक 33 लोगों को राहत शिविरों में सुरक्षित पहुंचाया गया है।

संपर्क टूटने से बढ़ी परेशानी

बाढ़ पीड़ित ग्रामीण विश्वनाथ ने बताया, “गांव के सारे रास्ते बंद हो चुके हैं। आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है। प्रशासन सिर्फ दावे करता है, जमीनी हकीकत में कुछ नहीं, समस्या हम लोग झेल रहे हैं।” ग्रामीण युवती खुशबू ने चिंता जाहिर करते हुए बताया, “बाढ़ का पानी सड़कों पर भर गया है, जिससे मगरमच्छों के आने का खतरा है। बच्चे-बुजुर्ग डर के साए में हैं।”

डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा, “हमारे सभी अधिकारी गांव-गांव जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। नावों की व्यवस्था की गई है और राहत सामग्री भी लगातार पहुंचाई जा रही है। अब पानी सात सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है, जिससे जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे। सभी प्रभावित लोगों को राहत सामग्री, मेडिकल टीम और स्वच्छ पानी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।”

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी यूं तो इस धरा पर अनेकों पशु विचरण करते हैं भारत...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी