व्यापार मंडल ने नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, हाउस टैक्स, जलभराव, अतिक्रमण समेत समस्याओं के समाधान की मांग

Share This

नगर क्षेत्र में व्यापारियों को हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन अधिशासी अधिकारी नगरपालिका श्री संतोष कुमार मिश्रा को सौंपा। यह ज्ञापन शहर अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में सौंपा गया।

ज्ञापन में मनमाने हाउस टैक्स वृद्धि, जलभराव, सीवर और जल आपूर्ति व्यवस्था की बदहाली, आवारा जानवरों की समस्या, अधिकारीयों की अनुपलब्धता, अतिक्रमण व ट्रैफिक जाम जैसे प्रमुख मुद्दों को उठाया गया। साथ ही शासनादेश संख्या 912/नौ-9-24-85 ज/05 टी0सी0-1 लखनऊ दिनांक 28 जून 2024 को लागू करने की भी मांग की गई।

व्यापारियों ने मांग की कि जी.आई. सर्वे के आधार पर बढ़ाए गए टैक्स बिलों को निरस्त कर पुरानी व्यवस्था लागू की जाए, सीवरविहीन क्षेत्रों में सीवर टैक्स न लगे, पेयजल व्यवस्था सुधारते हुए बाजारों में वाटर कूलर लगाए जाएं और बरसात में जलभराव व कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था हो। साथ ही नगर क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट, सड़क, नालों व सफाई व्यवस्था में सुधार तथा स्ट्रीट वेंडर अधिनियम 2014 को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग भी की गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, हाजी चांद मंसूरी, भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज, गुड्डी बाजपेई, देव गुप्ता, रियाज अब्बासी, विवेक यादव, मनीष यादव, आशीष भदौरिया, अंजू यादव, शकीला, राखी कुमारी सहित दर्जनों व्यापारी नेता मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त जसवंतनगर, भरथना, लखना, इकदिल और बकेवर में भी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्थानीय नगरपालिका व नगर पंचायतों को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...