छेड़खानी से तंग आकर बीएससी छात्रा ने आत्महत्या की एस एसपी ने दी जानकारी

Share This

युवती को शादी के लिए किया जा रहा था मजबूर धमकियों ने ली जान

इटावा : जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय बीएससी छात्रा ने छेड़खानी और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। युवती ने 26 अप्रैल को ज़हर खाया था, जिसके बाद उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

आरोपी ने लगातार किया परेशान, धमकाया था भाई को

परिजनों के अनुसार, पड़ोस में रहने वाला युवक रिज़वान लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था। वह उसे अश्लील संदेश भेजता, रास्ते में रोकता और शादी के लिए दबाव बनाता था छात्रा के परिवार ने बताया कि 24 अप्रैल को धमकी मिलने के बाद 26 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी मानसिक प्रताड़ना के कारण छात्रा ने उसी रात ज़हर खा लिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण आरोपी का हौसला बढ़ गया घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। परिजनों ने न केवल पुलिस की लापरवाही बल्कि मृतका के शव प्रबंधन को लेकर भी आपत्ति जताई। आरोप है कि छात्रा की सुबह मौत हो गई थी, लेकिन शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने में 10 घंटे की देरी हुई इसके अलावा, पोस्टमॉर्टम हाउस में खराब डीप फ्रीज़र में शव रखे जाने को लेकर भी विवाद हुआ।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जांच जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर मुख्य आरोपी रिज़वान और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की जांच चल रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी