त्योहार के बाद जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़, OPD में रहा दबाव

Share This

त्योहार की छुट्टी के बाद सोमवार को जब जिला अस्पताल खुला तो मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सामान्य बीमारियों के अलावा डायरिया और आंखों की समस्याओं से जूझ रहे कई मरीज अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, चेस्ट फिजिशियन, ईएनटी सर्जन और जनरल सर्जन के पास सबसे ज्यादा मरीज देखने को मिले। डायरिया के बढ़ते मामलों के चलते तीन मरीजों को भर्ती किया गया। वहीं, नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे।

जिला अस्पताल ही नहीं, बल्कि सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। दोपहर के बाद इमरजेंसी वार्ड में भी डायरिया से पीड़ित मरीजों को भर्ती किया गया। हालांकि, अस्पताल में स्किन स्पेशलिस्ट की गैरमौजूदगी के चलते जनरल फिजिशियन ने ही त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों का इलाज किया।

सोमवार सुबह 10:05 बजे तक जिला अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर 200 से ज्यादा मरीजों के पर्चे बनाए जा चुके थे, जबकि करीब 100 लोग अभी भी लाइन में खड़े थे। पर्चा बनवाने वालों में युवाओं के साथ बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल थीं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि त्योहार के बाद आमतौर पर मरीजों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन इस बार डायरिया और मौसमी बीमारियों के मामलों में अधिक वृद्धि देखी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से साफ-सफाई और खानपान में सावधानी बरतने की अपील की है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...