महाकुंभ स्नान गए पति, बेटे और देवर पर झूठा मुकदमा, महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Share This

महाकुंभ स्नान के लिए गए पति, बेटे और देवर को झूठे हत्या के मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सैफई को जांच के आदेश दिए हैं।

सैफई क्षेत्र के गांव रमैयापुर की रहने वाली सुनीता ने बताया कि वह अपने पति मुनीष और गांव के अन्य लोगों के साथ 18 फरवरी को ट्रेन से प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गई थी। इसी दौरान उसके परिवार के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया। सुनीता का आरोप है कि रंजिश के चलते पड़ोसियों ने उसके पति, बेटे और देवर को फंसाया है।

सुनीता ने बताया कि उसकी देवरानी कमलेश (पत्नी उमेश) ने 26 मई 2024 को पड़ोसी बृजमोहन के बेटे सनी उर्फ राहुल और दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इन लोगों ने सुनीता के बेटे अभिषेक पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर चार्जशीट कोर्ट भेज दी थी।

महिला का आरोप है कि इसी रंजिश में सनी की मां विमला ने उसके पति को झूठे हत्या के मामले में फंसा दिया। सुनीता ने बताया कि 19 फरवरी को उनके परिवार के साथ मारपीट भी की गई थी। अब पुलिस ने बिना जांच किए ही उसके पति, बेटे और देवर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए सीओ सैफई को जांच का जिम्मा सौंपा है। अब पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। महिला ने उम्मीद जताई है कि न्याय मिलने पर उसके परिवार को झूठे केस से राहत मिलेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...