चार दिन से बंद पड़ी सीटी स्कैन मशीन, मरीजों को हो रही परेशानी

Share This

जिला अस्पताल में करोड़ों की लागत से लगी सीटी स्कैन मशीन एक बार फिर खराब हो गई है। शनिवार से मशीन की मोटर जाम होने के कारण किसी भी मरीज का सीटी स्कैन नहीं हो पाया है। मरीजों को मजबूरी में महंगे दामों पर प्राइवेट सेंटरों पर स्कैन कराना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

मशीन के खराब होने के कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सामान्य तौर पर अस्पताल में रोजाना 70 से 80 मरीजों के सीटी स्कैन किए जाते हैं, लेकिन मशीन खराब होने के चलते चार दिनों से सभी मरीजों को मायूसी हाथ लग रही है। जिन मरीजों को तत्काल सीटी स्कैन की जरूरत होती है, वे निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर जांच कराने को मजबूर हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि यह मशीन पिछले 15 दिनों में दूसरी बार खराब हुई है। पहले भी कुछ दिनों तक मशीन बंद रही थी, लेकिन इसे सही कराने में देरी की गई थी। अब एक बार फिर तकनीकी खराबी आ जाने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।

अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि मशीन बंद होने के चार दिन बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा होने के बावजूद उन्हें निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनका आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

इस संबंध में जब अस्पताल प्रशासन से बात की गई तो उन्होंने जल्द ही मशीन ठीक कराने का आश्वासन दिया। मरीजों और परिजनों की मांग है कि मशीन को जल्द से जल्द चालू किया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके और जांच के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...