रेपो रेट में कटौती से व्यापारियों और उपभोक्ताओं को राहत: दीपक गुप्ता

Share This

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा द्वारा 7 फरवरी 2025 को रेपो रेट में की गई कटौती का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को ऋण की ईएमआई भुगतान में लाभ मिलेगा। साथ ही, मुद्रा स्फीति पर नियंत्रण और कैश लिक्विडिटी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

गौरतलब है कि पिछले पांच वर्षों से आरबीआई द्वारा रेपो रेट 6.50% पर स्थिर रखा गया था। नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसे 0.25% घटाकर 6.25% वार्षिक कर दिया है। रेपो रेट वह ब्याज दर होती है, जिस पर आरबीआई वाणिज्यिक बैंकों को शॉर्ट टर्म लोन प्रदान करता है। रेपो रेट में बदलाव का सीधा असर व्यापार, निवेश और अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।

दीपक गुप्ता ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का पूरा फोकस मध्यम वर्ग और व्यापारियों पर है, जो भारी ब्याज दरों के कारण आर्थिक दबाव में थे। बजट 2025 में मध्यम वर्ग को राहत देने के बाद अब व्यापारियों को ऋण भुगतान में सहायता के लिए आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती को मंजूरी दी गई है।

उन्होंने जनपद की सभी वाणिज्यिक बैंकों से अपील की है कि वे सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में जारी इस कटौती का लाभ जल्द से जल्द व्यापारियों और उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं और नए ऋण उपलब्ध कराने में मदद करें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...