स्टाफ इंडक्शन प्रोग्राम के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय स्टाफ इंडक्शन प्रोग्राम का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागी कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं आर्ग्रेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. चन्द्रवीर सिंह, आर्ग्रेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. कमल पंत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर, एसजीपीजीआई लखनऊ के पूर्व वरिष्ठ लेखा अधिकारी हरेन्द्र कुमार तथा विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कुलसचिव डॉ. चन्द्रवीर सिंह एवं अन्य अतिथियों ने 50 से अधिक प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और विशेषज्ञों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम के माध्यम से नवनियुक्त कर्मचारियों को प्रशासनिक एवं लेखा कार्यों के साथ-साथ विश्वविद्यालय की नियमावली से अवगत कराया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने नये कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान भी किया ताकि वे अपनी जिम्मेदारियों को सुगमता से निभा सकें।

आर्ग्रेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. कमल पंत ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसजीपीजीआई लखनऊ के पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ए.के. सिंह और पूर्व वरिष्ठ लेखा अधिकारी हरेन्द्र कुमार ने विशेषज्ञ व्याख्याता के रूप में भाग लिया। इसके अलावा विश्वविद्यालय के मुख्य लेखा अधिकारी विपिन कुमार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केवी अग्रवाल और उमाशंकर सहित अन्य विशेषज्ञों ने भी व्याख्यान दिया।

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर ने समापन अवसर पर सभी विशेषज्ञों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में कुल 10 सेशन आयोजित किए गए, जिनमें सरकारी/विश्वविद्यालय नियम एवं अधिनियम, प्रशासन में नैतिकता, आचरण नियम, आरक्षण रोस्टर, आरटीआई प्रक्रियाएं, ई-ऑफिस प्रक्रियाएं, वित्त प्रक्रिया (आयकर, टीए, एलटीसी आदि), संचार कौशल और सामग्री प्रबंधन (जेएम, निविदा प्रक्रिया आदि) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए गए। प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान भी विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...