विकास कार्यों की मासिक बैठक संपन्न, फैमिली आईडी और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

Share This

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आज जनपद के प्रेरणा सभागार स्थित विकास भवन में विकास कार्यों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में फैमिली आईडी योजना पर विशेष चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिन व्यक्तियों की फैमिली आईडी बन चुकी है, लेकिन राशन कार्ड नहीं बना है, उनकी फैमिली आईडी नंबर ही उनका राशन कार्ड नंबर माना जाएगा।

उन्होंने राशन कोटेदारों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए ताकि वे फैमिली आईडी की प्रक्रिया से परिचित होकर अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित कर सकें। इसके लिए हर ब्लॉक में कम से कम चार मास्टर ट्रेनर बनाए जाएंगे, जिनके साथ एक ग्राम पंचायत सदस्य और एक लाभार्थी मौजूद रहेगा, जिससे लाभार्थियों को उनकी फैमिली आईडी बनवाने में मदद मिल सके।

बैठक में विभिन्न विभागों की जनपद स्तरीय रैंक की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपनी रैंक में सुधार लाएं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया गया कि सहभागिता योजना के प्रचार-प्रसार के लिए एक पोस्टर तैयार कर उसकी प्रिंट कॉपी नगर पंचायत और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगवाई जाए। मत्स्य उत्पादन विभाग एवं सिडको को भी अपनी रैंक सुधारने के निर्देश दिए गए।

सामूहिक विवाह और सुमंगला योजना पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जहां पहले कूड़ा डाला जाता था, वहां पार्क या लॉन विकसित किए जाएं, ताकि पर्यावरण स्वच्छ और सुरक्षित बना रहे। साथ ही, सड़कों के किनारे पंक्तिबद्ध अशोक के वृक्ष लगाने का भी सुझाव दिया गया, जिससे हरियाली और स्वच्छता बनी रहे।

बैठक में सभी सरकारी अधिकारियों को मातृभूमि योजना के तहत अपनी इच्छानुसार वित्तीय योगदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक निदेशक वानिकी अतुलकांत शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीताराम, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित कई अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...