सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने 2027 चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान

Share This

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में इंडिया गठबंधन जीत हासिल करेगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा अकेले चुनाव लड़ने के दिए गए बयान पर अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन पहले भी साथ था, अब भी साथ है और 2027 में भी साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा।

अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में कांग्रेस को मिली हार से सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की एकजुटता ही आगामी चुनावों में जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सपा अपने गठबंधन धर्म का पालन करेगी और सभी दलों को एकजुट रखने का प्रयास करेगी।

नई दिल्ली में धार्मिक आयोजन के दौरान मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत पर दुख जताते हुए अखिलेश यादव ने सरकार से पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है और अब पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा हर धार्मिक आयोजन में अपना राजनीतिक फायदा ढूंढती है।

अखिलेश यादव ने भाजपा की डबल इंजन सरकार को ‘डबल ब्लेंडर’ सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल घोषणाएं करती है लेकिन जनता को वास्तविक लाभ नहीं पहुंचा रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस सरकार की नीतियां सिर्फ भ्रम पैदा करने के लिए हैं और जनता को अब इनके झूठे वादों को समझना होगा।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा 2047 तक यूपी में सपा की सरकार न बनने के दिए गए बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि मोदी जी ने भी कहा था कि 2047 तक वह प्रधानमंत्री रहेंगे, साथ ही 75 साल की उम्र के बाद राजनीति से संन्यास लेने की बात कही थी। लेकिन लखनऊ की जनता जानती है कि अगली बार कौन रिटायर होगा।

अखिलेश यादव के इस बयान से आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सपा के इस रूख से साफ है कि पार्टी 2027 के चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ रहकर भाजपा को सत्ता से हटाने की कोशिश करेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...