कर्पूरी ठाकुर के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी संपन्न

Share This

भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के परिनिर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर आज एक विचार गोष्ठी का आयोजन सविता महासभा की ओर से प्रकाश टाकीज के पास ब्रिटिश इंग्लिश इंस्टीट्यूट पर संपन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग एकीकरण समित के प्रदेश अध्यक्ष बेचें सिंह पाल ने की और संचालन राकेश राही ने किया।

        विशिष्ट अतिथि हरिशंकर पटेल सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी अपना दल, अध्यक्ष बेंचे सिंह पाल, सविता महासभा के संरक्षक श्री कृष्ण वर्मा आदि ने कर्पूरी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का शुभारंभ किया।

    वक्ताओं ने जननायक को भारत रत्न प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार के प्रति पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्पूरी फार्मूले के अंतर्गत सामाजिक आर्थिक रूप से अत्यंत पिछड़े एवं राजनीतिक प्रतिनिधित्व की दृष्टि से शून्य और दयनीय स्थिति में रह रहे वंचित वर्गों के कल्याण के लिए केंद्रीय और राज्यस्तरों पर समुचित प्रबंध किए जाएं, ताकि सामाजिक न्याय की अवधारणा मूर्त रूप लेती दिखाई पड़े और अपना हक सम्मान और आरक्षण लूट लिए जाने से व्याकुल वंचित वर्गों में यह अहसास प्रबल हो सके कि वर्तमान सरकार कर्पूरी जी के नाम पर वंचित वर्गों का वोट लेने मात्र को लालायित नही है बल्कि उन वर्गों को संवैधानिक मूल्यों के आधार पर न्याय आदि दिलाने के लिए भी सचमुच प्रयत्नशील है।

     इस अवसर पर ज्ञानार्थी द्वारा प्रस्तुत चार प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए, जिनमे पहले प्रस्ताव में इस बात पर चिंता प्रकट की गई कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2018 में कर्पूरी जी के पुत्र अब केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर के समक्ष लखनऊ में घोषणा की गई थी कि प्रदेश के हर जिले में कर्पूरी जी के नाम से एक मुख्य मार्ग का नामकरण लोक निर्माण विभाग करेगा,किंतु विगत 6 वर्षों में इस घोषणा पर अमल क्यों नहीं हो पाया,यह जांच कर इसे तुरंत अमल में लाया जाए।

    दूसरे प्रस्ताव में कहा गया कि इटावा जिला मुख्यालय पर एक स्थान निर्धारित कर एक पार्क तथा उनके नाम से होने वाले आयोजनों के लिए एक बहु उद्देशीय हाल का निर्माण कराने के लिए महासभा की ओर से एक पत्र ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधान मंत्री मुख्य मंत्री को भिजवाया जाए।

    तीसरे प्रस्ताव में केंद्र एवं प्रदेश सरकार को ध्यानाकर्षित किया गया कि कर्पूरी जी ने जिन वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए प्रयत्न किया था, उन वंचित वर्गों के कल्याण रोज़गार आदि के लिए केंद्रीय स्तर पर पर्याप्त उपाय किए जाए जिसका लाभ प्रत्येक प्रदेश के वंचित नागरिकों को मिल सके।

  चौथे एवं अंतिम प्रस्ताव में संसद एवं सभी विधान मंडलों में अति पिछड़ा वर्ग के वंचित वर्गों की प्रतिभाओं को समुचित प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिए समस्त राजनीतिक दल प्रयास करें ताकि इन वर्गों का समुचित प्रतिनिधित्व संभव हो सके और देश प्रदेश के नव निर्माण एवं विकास में विधान निर्माण में इन्हे भी संवैधानिक मूल्यों के अनुसार समान अवसर प्राप्त हो सकें, जो कि मंडल आयोग की गलत सूची निर्धारण के कारण कुछ दबंग वर्गों की लूट के कारण संभव नहीं हो पाए हैं।

    इस अवसर पर सेवानिवृत्त सी आर पी एफ इंस्पेक्टर बाबू राम,महेंद्र सिंह,आनंद कुमार, वंश श्रीवास्तव,अभिषेक ,गौरव समारोह संयोजक रवींद्र कुमार अध्यक्ष सविता महासभा एवं महासचिव अनिल कुमार आदि दो दर्जन लोगों ने प्रस्तावों पर मुहर लगाई और आगे कार्य वाही करने के लिए रवींद्र कुमार को अधिकृत किया , प्रस्ताव न माने जाने पर धरना प्रदर्शन की तैयारी करने का आवाहन भी किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम महि‍ला भेष में भागे इटावा से

ए.ओ. ह्यूम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक और ब्रिटिश प्रशासक, का जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दौर की घटनाओं से गहराई से जुड़ा...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...