अदभुत ज्ञानयोगी त्रिवेणी शरण एकादशी को ब्रह्मलीन हुए माघी पूर्णिमा को उठावनी,श्रद्धांजलि सभा भी संपन्न 

Share This

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू के इटावा में सबसे पुराने सेवा केंद्र (जी जी आई सी के सामने) के संस्थापक त्रिवेणी शरण अग्रवाल (93 वर्ष) के विगत शनिवार एकादशी को रात्रि में स्वर्गारोहण पश्चात आज बुधवार माघी पूर्णिमा को उठावनी एवं श्रद्धांजलि समारोह सेवाकेंद्र के निकट आशीर्वाद पैथेलॉजी के हाल में संपन्न हुआ।

    फतेहगढ़ में जन्मे त्रिवेणी शरण अग्रवाल का फतेहगढ़ और इटावा के जसवंतनगर में 1967 में स्थापित कोल्ड स्टोरेज का व्यवसाय था, जो अराजकता और व्यवसाय में जबरन वसूली और शिकायतों पर धमकियों आदि के कारण 1980 में बंद कर दिया गया। उन्होंने धनार्जन के लिए कभी अनीति का सहारा नही लिया और न ही अराजकता के समक्ष समर्पण ही किया,बल्कि खुद को ईश्वरीय सेवा में समर्पित कर बच्चों के भी वैराग्य के प्रति आकर्षण को सहजता पूर्वक स्वीकार कर लिया।

    स्वर्गीय अग्रवाल 1970 में पहली बार माउंट आबू गए थे,जिसके बाद उनके परिवार का मन शिव बाबा की सेवा में रम गया। चौगुर्जी में मिश्रा भवन में किराए पर रहते हुए 1975 में उन्होंने सेवा केंद्र स्थापित किया और अगले वर्ष जी०जी०आई० सी० के सामने निजी घर खरीद कर वहां से सेवा केंद्र संचालित करना प्रारंभ किया जो वर्तमान तक उनके चारो पुत्र पुत्रियों ने अविवाहित रहने का संकल्प लेकर चलाना जारी रखा हुआ है।

    उनकी पत्नी स्वर्गीय रेशम बहिन ,उनकी सेंट मैरी में शिक्षिका रही पुत्री स्वर्गीय बी के मंजू, के बाद से अब तक बी के नीलम, बी के प्रीति और अकेले पुत्र बी के पंकज ने राजयोगियों की सेवा में अपने सेवाकेंद्र की समर्पित साधना सेवा से देशभर के सेवा केंद्रों में अलग पहचान बनाई और विशिष्ट यश कीर्ति अर्जित करते हुए ईश्वरीय विश्वविद्यालय की दादियों से सदैव विशेष स्नेह आशीर्वाद भी अर्जित किया है,जिसका प्रत्यक्ष दर्शन इटावा के पचासों पत्रकार समाजसेवी, शिक्षाविद,शिक्षक, आदि विगत चार दशक में कर चुके हैं, तथा पत्रकार आदि शिविरों में माउंट आबू जाकर ज्ञानार्जन से लाभान्वित भी हो चुके हैं।

     उनकी सेवाओं को स्मरण करते हुए सेवाकेंद्र से चार दशक पूर्व से संबद्ध स्तंभकार गणेश ज्ञानार्थी ने अपनी विज्ञप्ति में प्रातः स्मरणीय त्रिवेणी शरण जी को अद्वितीय समर्पित संत की संज्ञा दी जिन्होंने अपनी विनम्र दानशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर अपने पूरे जीवन एवं परिवार को भी ज्ञान अध्यात्म प्रसार की सेवा में समर्पित कर दिया, इसलिए उन जैसी कोई दूसरी मिसाल मिलना इस युग में संभव नही हो पाया है।

     विगत रविवार को श्रीमदभागवत गीता में भगवान कृष्ण के वचनों का स्मरण कराते उनके मृत्यु उत्सव की झलक प्रस्तुत करते हुए पूरे गाजे बाजे के साथ ज्ञानयोगी त्रिवेणी शरण की विशाल अंतिम यात्रा अपनों के भारी हुजूम के साथ श्री यमुना तट पर पहुंची जहां बी के पंकज ने उन्हें मुखाग्नि दी।     आज उठावनी और श्रद्धांजलि समारोह मे वक्ताओं ने पूरे श्रद्धाभाव से उनके समर्पित कर्मयोगी व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण किया।

     इस अवसर पर मंच पर स्थापित उनके चित्र पर माल्यार्पण पश्चात कानपुर से पधारी जोन इंचार्ज बी के गिरिजा, बी के अनीता भरथना, बी के ज्योति कामेथ, प्रो० आर के अग्रवाल, डा० विनय कश्यप, डा०हिमांशु यादव, प्रो०उदयवीर यादव, अग्रवाल महिला सभा की अध्यक्षा निधि अग्रवाल, अग्रवाल सभा अध्यक्ष राजेश, महामंत्री बलराज गर्ग, अग्रवाल विकास ट्रस्ट के मंत्री मनोज अग्रवाल आदि दर्जनों लोगों ने नम नेत्रों ने उनको याद किया। शिखा अग्रवाल ने गीत सुनाया, कु० एकता ने कविता सुनाई।

   सेवाकेंद्र के नियमित सहयोगी यशोदा, दीप्ति, अनीता, बी के शकुंतला, गुड्डी एवं बी के अरुण,बी के वीरेंद्र,बी के महेश,बी के उमाशंकर, बी के आदेश आदि भाई बहिनों ने भव्य आयोजन एवं प्रसाद वितरण की उत्कृष्ट व्यवस्था की।

      राजयोग ज्ञान आध्यात्म योग की शिक्षा प्रशिक्षण प्रसार के लिए जीवन के स्वयं इक्यावन वर्ष और अपने पूरे परिवार को समर्पित करने वाले असाधारण सत्पुरुष त्रिवेणी शरण की सेवाओं को इटावा में अनंत काल तक याद रखा जाएगा। पत्रकारिता परिवारों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...